महराजगंज। आदर्श नगरपालिका नौतनवा के अध्यक्ष गुड्डू खान ने
डेडबॉडी फ्रीजर बाक्स(शव कुलिंग बाक्स) की आज ब्यवस्था कराया है। जिसके लिए नगर के लोगों ने चेयरमैन गुड्डू खान को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि संभवतः पूर्वांचल में अभी तक इस तरह का डेडबॉडी कुलिंग बाक्स मौजूद नहीं है। आज से यह मशीन आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा। कई बार ऐसा होता है कि आकस्मिक मृत्यु होने पर घर से बाहर रहने वाले परिवार के सदस्य को दो से तीन दिन लगने पर घर के लोग लाश खराब होने के डर से जल्दी जल्दी क्रियाक्रम कर देते हैं। इस समस्या को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने डेडबॉडी कुलिंग बाक्स बनवाया। उनकी सोच की सभी लोगों ने प्रशंसा की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






