महराजगंज। बृजमनगंज कस्बे के चौराहे पर स्थित काली माता के मंदिर पर युवा समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव अपने सपरिवार के साथ मां काली का पूजन किया। उसके उपरांत भोग लगाकर प्रसाद मंदिर के पुजारी अनिल जायसवाल द्वारा भक्तों ने ग्रहण किया। माता का भजन कीर्तन का आनंद भक्तों ने लिया। तदुपरांत भण्डारा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मुमताज अहमद ने कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम नगर में होने से लोगों मे आपसी प्रेम और सद्भभावना बनी रहती है। मां काली सेवादार विजय जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को भण्डारा माता की कृपा से निर्धारित है। इस दरबार मे नगर के
भक्तों ने चमत्कार भी देखा है। भाजपा कार्यकर्ता महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रबंधक आशीष जायसवाल, डा.बी.डी.श्री वास्तव, मुनीर आलम,इनामुल्लाह,आशीष, जगदम्बा जायसवाल, विजय जायसवाल चंदा,रवि वर्मा, सूरज वर्मा, गुड्डू जायसवाल, गोपाल कसौधन,आनंद जायसवाल, अमन पटेल, विजय वर्मा, रुपनरायन जायसवाल सहित अनेक महिलाओं एवं पुरुषों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






