महराजगंज। बृजमनगंज कस्बे में टैक्सी स्टैंड चौराहे पर युवा संस्थान के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव के तत्वावधान में भजन कीर्तन संध्या के साथ भण्डारे का आयोजन किया गया है। आयोजनकर्ता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि समय समय से क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक कार्य होता रहे। हमारा सहयोग हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ रहेगा। क्षेत्र की समस्याओं के लिए मैं हमेशा आगे बढ़कर आप लोगों के साथ हू। पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस का ठहराव से आसपास क्षेत्रों की जनता को काफी राहत मिलेगी बृजमनगंज स्टेशन की आय मे दुगुनी बृद्धि हो जायेगी। उन्होंने कहा कि बृजमनगंज से महराजगंज मुख्यालय तक प्रतिदिन जनता को प्राइवेट साधन से यात्रियों को किराया भी अधिक लगता है तथा समय का भी नुकसान होता है। जनपद महराजगंज 2 अक्टूबर 1989 मे गोरखपुर से अलग होकर नये जनपद का सृजन हुआ। परन्तु आज 20 वर्ष हो गए। एक भी रोडवेज बृजमनगंज से जनपद मुख्यालय पर जाने के लिए आज तक नहीं संचालन हुआ। इस क्षेत्र की जानता काफी परेशान हैं। मां काली सेवादार विजय जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को मां काली के दरबार में भक्तों द्वारा भण्डारा होता रहता है इस मंदिर से काली माता कृपा प्राप्त कर काफी लोगों का मनोकामनाएं पूरी हो गई। लोगों मे श्रद्धा बनी रहे एवं नगर के कल्याण हेतू इस प्रकार का आयोजन चलता रहेगा।
युवा संस्थान अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, मंदिर पुजारी रामचंद्र,अनिल जायसवाल, विजय जायसवाल, अशोक जायसवाल,मनोज जायसवाल,जगदम्बा जायसवाल, गौरव जायसवाल, अरविंद कुमार, जगरनाथ, आनंद जायसवाल,संतोष जायसवाल,विमल जायसवाल, आदि अनेक नगर के संभ्रांत ब्यक्ति मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






