महराजगंज। बृजमनगंज ब्लाक में विधुत सप्लाई आज सारा दिन नही आने से गर्मी के कारण क्षेत्र की जनता का बुरा हाल हो गया है। मुस्लिम समाज का रोजा भी चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनाँक 4 मई 2019 को महराजगंज मुख्यालय पर ठेकेद्वार द्वारा विद्दुत कर्मचारियों ने शासन के सौतेले ब्यवहार से खिन्न होकरविधुत मजदूर पंचायत संघ उ०प्र० हड़ताल कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं संघ के लोगों ने रोजी रोटी का हवाला देते हुए अपने11 माह के वेतन की मांग करते हुए अपने हक की आवाज बुलंद की तथा प्राईवेट स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को कनफर्म किया जाय। जिसके कारण क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद हो गई है। जिससे क्षेत्र में बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है, वही जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए है, बिजली ना मिलने से कई घरों में पानी नही है, लोगो का घरो व दुकानों पर बुरा हाल है। वही कर्मचारियों को सिर्फ अपने बेतन से मतलब है, जनता की समस्याओं से नही। कल ईद है लोग घर की साफ सफाई को लेकर काफी परेशान हैं आज सुबह से ही बिजली ठप किया है कर्मचारी धरने पर बैठे हैं 7 बजने को हैं लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






