उत्तर प्रदेश / महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार ःजगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट
महराजगंज। वेतन वृद्धि के लिए जिला मुख्यालय पर पी.आर.डी.जवानों की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रामा प्रसाद तिवारी ने कहा कि पी.आर.डी.जवान की ड्यूटी चुनाव में लगाई जाती है हमारे भाईयों को पुलिस के साथ भी ड्यूटी में शामिल किया जाय। उन्होंने बताया कि पी.आर.डी जवान अपनी ड्यूटी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाते हैं। पी.आर.डी.जवानों को बराबर थाने से जनता के बीच में ड्यूटी लगाने से थाने पर पुलिस की अतिरिक्त कमी की पूर्ति होगी। बैठक में महामंत्री अखिलेश सिंह, संयुक्त मंत्री भगवंत दास, गुलाब चंद राय,फागू,योगेन्द्र, शिव प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






