महराजगंज। बृजमनगंज ब्लाक गायत्री परिवार के ब्यस्थापक कमलेश पाण्डेय द्वारा घर घर संकल्प पत्र बांटकर तपोनिष्ठ वेदमूर्ति पं.श्री राम शर्मा आचार्य गुरु का महापनिर्वाण दिवस पर संपूर्ण भारत में 2 जून को सुबह 9बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रत्येक घरों में हवन पृथ्वी पूजन, कलश पूजन, देव आह्वान, अग्नि आह्वान, गायत्री मंत्र आहूति 24बार, पूर्ण आहूति के साथ शांति पाठ कृने की क्रिया विधि बताया। 2 जून को पुरे देश के 2.40लाख घरों में एकही समय पर एकसाथ यज्ञ कार्यक्रम होगा।
इसमें गोरखपुर की भागीदारी शानदार तरीके से रहे। इस संदर्भ मे एक संक्षिप्त गोष्ठी गायत्री शक्तिपीठ राजघाट पर “”***साप्ताहिक पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ”””***के पश्चात प्रातःकाल 9बजे से आयोजित है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के उपजोन कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर के उपजोन समन्वयक श्री बीएम शुक्ला जी सभी परिजनों से समय से सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए आशा करते है कि कार्यक्रम में आपका सराहनीय सहयोग मिलेगा।
साप्ताहिक पंच कुण्डीय गायत्रीमहायज्ञ का सीधा प्रसारण प्रारंभ।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






