महराजगंज। फरेंदा क्षेत्र के सिंधवारी निवासी रिटायर्ड मेजर गणेश चौधरी के बडे पुत्र रिंकू चौधरी स्कालरशिप पर पढाई करने दक्षिण कोरिया गये थे। वहीं पर पढाई करने आयी जर्मनी की लडकी हाईके से मुलाकात हुई। दोस्ती कब प्यार में बदल गया पता ही नहीं चला। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई। लडकी के घर वाले शादी के लिए राजी थे। मेजर चौधरी का लड़का हाईके को कई बार भारत अपने घर महराजगंज फरेंदा क्षेत्र के सिंधवारी गांव लेकर आया। हाईके को भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता पसंद आया। मेजर चौधरी शादी के लिए पहले एतराज जताया परन्तु बेटे की खुशी की खातिर मान गए। 17 मई को गांव में हिन्दू रीति रिवाज से शादी संपन्न हुई गांव के लोग भी सम्मिलित हुए।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






