सिद्धार्थ नगर/महराजगंज। डुमरियागंज 2019 लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल 105419 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबन्धन प्रत्याशी आफताब आलम से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 491950 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि बसपा के आफताब आलम को 386531 मत पर ही संतोष करना पड़ा। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी डा.चद्रेश उपाध्याय को 60502 वोट मिले हैं।
यहां पर त्रिकोणिय लडाई थी
लेकिन भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के बीच में कड़ा मुकाबला था। भाजपा से सांसद जगदंबिका पाल प्रत्याशी रहे तो गठबंधन से आफताब आलम और कांग्रेस से डा. चंद्रेश उपाध्याय थे। इस लोकसभा क्षेत्र में पांच विधान सभा क्षेत्र हैं। इसमें कुल 1761317 मतदाता हैं। इसमें से मात्र 935004 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह यहां पर कुल 53.09 फीसद मतदान हुआ। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में कुल 1959 मतदेय स्थल बनाए गए थे।
वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने जगदंबिका पाल को उम्मीदवार बनाया उन्हें 195257 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। जनपद सिद्धार्थ नगर की जनता ने भाजपा पार्टी कल्याणकारी योजना तथा जगदंबिका पाल के क्षेत्र के विकास में निरंतर योगदान देने के कारण दूसरी बार अपना वोट देकर आशीर्वाद प्रदान किया। जिलाधिकारी/जिलानिर्वाचन अधिकारी कुणाल सिल्कू ने दिया प्रमाण पत्र।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






