महराजगंज। बृजमनगंज.श्री श्री विष्णु महायज्ञ के छठवें दिन रामलीला का मंचन देख दर्शक भावविभोर हो गये। स्थानीय बृजमनगंज के ग्राम सभा मिश्रोलिया टोला लक्षनपुर मे हर साल की भांति इस साल भी बडे़ ही धुमधाम के साथ श्री श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी मिश्रोलिया के ग्राम प्रधान सतरजीत ने दी। उन्होंने बताया कि लगातार 7 वर्षों से यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। समाज में धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने के लिए समय समय पर धार्मिक अनुष्ठान, पूजा पाठ होते रहना चाहिए। यह कार्यक्रम आज दिनांक16/05/2019 दिन बृहस्पतिवार को आसपास गांव की महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा कलश पूजन सर पर उठकर गांव का भ्रमण कियापूर्णाहुति एवं भण्डारा दिनांक 23/5/2019 दिन वृहस्पतिवार को किया जायेगा। आज ग्राम पंचायत मिश्रोलिया में श्री श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ है हर साल की भांति लगातार इस वर्ष 7वी साल से महायज्ञ का आयोजन टोला लछनपुर में किया गया है इसमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान मिश्रोलिया सतरजीत, आशीष जायसवाल,आनंद जायसवाल, अमित जायसवाल,जगदम्बा जायसवाल,अनिल पासवान, अमित मौर्या, सुरेश लोधि, प्रदीप, संतराम, अंगन्द, अजय लोधि, जोगिंदर, रामराज आदि उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






