महराजगंज। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने निचलौल में शुक्रवार को एक चुनावी सभा को सम्वोधित किया। प्रचार के अंतिम चरण चरण मे देश भक्ति राष्ट्र भक्ति की बातें की। महराजगंज विकास के नाम पर पार्टी के बडे़ नेताओं सहित किसी ने चर्चा नही की। मोदी की उपलब्धियो को गिनाकर महराजगंज संसदीय सीट से पंकज चौधरी सिक्सर मारना चाहते है। पंकज चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार की सभी योजनाओं को जनपद के हर गांव मे पहुचाने का कार्य किया गया है जो व्यक्ति योजना का लाभ से वंचित है। हमारे पार्टी सबका साथ सबका बिकास मे विश्वास रखतीं है। कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को निशाने पर लिया और कहा कि विपक्ष अपना संतुलन खो बैठा है।
महराजगंज के निचलौल में पार्टी प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में अायोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि मैं यह नहीं कहता कि अन्य सरकारों ने कुछ नहीं किया, लेकिन इतना तय है कि हमारी सरकार ने अन्य सरकारों की अपेक्षा बेहतर किया। पीएम आवास, 13 करोड़ लाेगों को उज्जवला गैस योजना का लाभ, जनधन योजना के तहत एक साल में 100 फीसद लोगों के खाते हमारी उपलब्धि है।
कांग्रेस पर हमलावर गृहमंत्री ने कहा कि 55 वर्षों से न्याय योजना कहां थी? कांग्रेस ने देश को तमाशा बना दिया है। यह लोग राष्ट्रद्रोह का कानून बदलने की बात करते हैं। जम्मू कश्मीर भारत का अखंड राज्य था और रहेगा। राष्ट्रद्रोह कानून को और बेहतर बनाकर देश के गद्दारों के खिलाफ सख्त कर्रवाई करेंगे।
कहा कि यदि भारत को आगे ले जाना है तो मोहब्बत ही वह रास्ता है जो आगे बढ़ा सकता है। जाति व धर्म के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






