महराजगंज। जनपद स्थित गणेश शंकर विधार्थी स्मारक इंटर कालेज प्रांगण मे जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि
भाजपा जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांट रही है। लोगों को आपस में लड़ाकर और नफरत फैला कर सत्ता हासिल करना चाहती है। प्रियंका गांधी को देखने के लिए काफी भीड़ मौजूद रही। प्रियंका ने सबका अभिवादन स्वीकार करते हुए लोगों से उनका हाल जाना। भीषण गर्मी के कारण उनका रोडशो कार्यक्रम रद्द करना पडा़। कांग्रेस प्रत्याशी् सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह मेरा पहला चुनाव है जहाँ मैं नहीं पहुंच पाई लेकिन वादा करती हूं चुनाव के बाद जरूर जाउंगी आप सब 19 मई को वोट डालने जरूर जाये प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा पार्टी का दावा है कि केंद्र में मजबूत सरकार है, लेकिन यह हकीकत नहीं है। मोदी सरकार अंहकार में चूर है। ये बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहीं।
प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती। वह लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। सरकार सिर्फ झूठे वादे कर रही है, विकास का दावा किया जा रहा है, लेकिन जनता के हित में कोई काम नहीं हो रहा है। 56 इंच का सीना ताने रहने वाले प्रधानमंत्री किसानों, मजदूरों और नौजवाों को अपने पांच साल के विकास कार्यों का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। मंच से किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मोदी दिल्ली पहुंचने पर किसानों से मिलते तक नहीं। उनके पास अपने अन्नदाताओं से मिलने का समय नहीं होता, लेकिन बिरयानी खाने पाकिस्तान चले जाते हैं।
प्रियंका ने कहा कि यह पुलवामा में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी की धरती है। यहां झूठ और नफरत की राजनीति नहीं चलेगी। भाजपा की योजनाएं और दावे खोखले हैं। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खाद के दाम आसमान छू रहे हैं। पीएम ने नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन पांच साल में उन्होंने पांच करोड़ लोगों की नौकरी छीन ली। किसान बीमा के दस हजार करोड़ उद्योगपतियों की जेब में डाल चुके हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत,तनु श्री त्रिपाठी,झीनकु चौधरी, रामप्रसाद, त्रिभुवन मिश्रा, तलत अजीज, आलोक प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






