महराजगंज। स्थानीय बृजमनगंज के ग्राम सभा हाता बेला हरैया के पंचायत भवन पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन माह पर किशोर स्वास्थ्य दिवस प्रथम का आयोजन दिनांक16/05/2019 दिन वृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे शुरू किया गया। जिसमें ए.एन. एम,आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी सहित अनेक किशोर एवं किशोरियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीसीजीएम विनोद कुमार ने बताया कि प्रत्येक आशा के साथ दो दो किशोर एवं किशोरियों का प्रशिक्षण कराकर अपने गांव में घर घर जाकर स्वास्थ्य के बारे मे जागरूक करना है। जैसे गांव में घर के सामने नाली को साफ रखें। मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। किशोरावस्था में मासिक धर्म मे स्वछ कपड़े अथवा नैपकिन का प्रयोग करें। अपने आसपास सफाई रखें। गर्भवती महिला समय से टीकाकरण कराये। आयरन की गोली खायें। बिमारी की शंका उत्पन्न होने पर तुरंत इलाज कराये। नवजात शिशु की देखभाल की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संचालक विनोद कुमार,स्वास्थ्य विभाग के देवेन्द्र कुमार, समाज सेवी जगदम्बा जायसवाल, एएनएम शोभा देवी,एएनएम कुमारी मंशा, आशा कार्यकत्री राजेश्वरी देवी, रानी देवी,रीता देवी अर्चना देवी, कृष्णा देवी, अनीता देवी, उषा देवी,शकुंतला देवी, सुशीला देवी, त्रिवेणी देवी सहित अनेक पुरुषों एवं महिलाओं ने भाग लिया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






