महराजगंज। कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन मे स्थानीय जीएसवीएस इंटर कालेज के मैदान में प्रिंयका गांधी की आज जनसभा होगी। उक्त जानकारी कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने दी। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय हर्षवर्धन स्थानीय मुद्दों को दमदारी से सदन के अंदर उठाते थे। उन्हीं की बेटी सुप्रिया श्रीनेत हैं। वह भी इस जिले की बुनियादी समस्याओं को मजबूती के साथ उठाएंगी। जनता का आशीर्वाद मिला तो निश्चित यह जनपद विकास का रोल मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो न्याय योजना के तहत 72 हजार रुपये पांच करोड़ महिलाओ के खाते में जाएगा। गरीबी को दूर करने के लिए इससे बेहतर कोई योजना नहीं हो सकती है।
उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी ने वाद किया था कि हर गरीब के खाते में 15 लाख रुपये जाएगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। अब भाजपा 70 साल का हिसाब मांग रही। शायद भाजपा को यह पता नहीं की हर पांच साल में जनता हिसाब लेती रही। गांधी का विरोध करने वाले आज सता में बैठे हैं। गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम को देशभक्त बोला जा रहा है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा, अमर जायसवाल, जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, सूरवीर सजवान, चंद्रजीत भारती, रानू सिंह आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






