Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, February 7, 2025 8:58:14 PM

वीडियो देखें

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की जनसभा में महागठबंधन पार्टियों ने जीत का दिलाया भरोसा

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की जनसभा में महागठबंधन पार्टियों ने जीत का दिलाया भरोसा
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट

महराजगंज। आज जनपद महराजगंज के जीएसवीएस कालेज के प्रांगण में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की जनसभा आयोजित की गई। पूरा पाण्डाल खचाखच भरा हुआ था। पाण्डाल मे सपा एवं बसपा कार्यकर्ता के साथ सुहेलदेव राजभर की पार्टी, जनता दल एवं गौड़ समाज के कार्यकर्ताओं का झंडा नजर आए। महागठबंधन पार्टियों ने जीत का दिलाया भरोसा लाइव टेलीकास्ट के दो बडे़ टीवी जनता को देखने के लिए लगाए गए थे। लगभग सांय 4:30 मिनट पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह हेलीकॉप्टर द्वारा उतरकर मंच पर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत स्वर्ण मुकुट, गदा जैसे अनेक उपहार देकर संम्मानित किया गया। अखिलेश सिंह यादव ने सभी जनता का स्वागत हाथ उठाकर मुस्कराहट के साथ अभिवादन किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमने दो लोगों ने मिलकर गठबंधन किया है हमको भाजपा मिँलावटी गठबंधन कहती है। जब भाजपा 35 पार्टियों से गठबंधन की है उसे क्या नाम मोदी देंगे। मंच पर सुरेश ओझा जिनकी शक्ल वेषभूषा योगी आदित्यनाथ से मिलती जुलती है नजर आए। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों का भला सपा सरकार ही कर सकती है। हमने बच्चियों को कन्या विद्या धन देने का काम किया। पढ़ने वाले बच्चों को लैपटॉप देने का काम किया। 500रुपया महिना समाजवादी पेंशन देने का काम किया। बीमार ब्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए 102 एंबुलेंस चलाने का काम किया। 100 पुलिस गाड़ी चलाने का काम किया। पुलिस विभाग में सीधे भर्ती किया। योगी कहते है अगर संविधान नहीं होता तो गाय भैस का दुध दु रहे होते। उन्होंने कहा कि अगर संविधान नहीं होता तो बाबा जी मंदिर में घंटा बजा रहे होते। उन्होंने कहा कि 19 मई साईकिल वाले चिन्ह पर बटन दबाकर अखिलेश सिंह को दिल्ली भेज महागठबंधन पार्टी को मजबूत करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रत्याशी अखिलेश सिंह, पूर्व विधायक मुन्ना सिंह,पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति,एम.एल.सी.नरेश उत्तम,गणेश शंकर पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख अजय गुप्ता,अमित चौबे,तेज प्रताप,पूर्व विधायक विनोद तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष मदन यादव,दिलीप चौधरी, विनोद जायसवाल,किशन जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *