महराजगंज। बृजमनगंज लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी कुवंर अखिलेश सिंह के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव आज 15 मई को जीएसवीएस इंटर कालेज के मैदान महराजगंज मे जनसभा को संबोधित करेंगे। सपा विधानसभा अध्यक्ष मदनगोपाल यादव एवं विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे बृजमनगंज धानी फरेंदा ब्लाक से हजारों की संख्या में महराजगंज जाने के लिये कार्यकर्ता साईकिल, पैदल, टैंम्पू, मोटर साईकिल से सपा बसपा के गठबंधन को मजबूती देने मे कोई कसर कार्यकर्ता छोड़ना नहीं चाहते। उक्त जानकारी बृजमनगंज ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल ने बताया कि जनता ने पंकज चौधरी को पांच बार सांसद बनाया क्षेत्र की जनता को कोई फायदा नहीं मिला। किसी को एक बार देखा जाता है हम तो 25 साल से देख रहे है बृजमनगंज क्षेत्र मे विकास क्यूं नहीं हुआ। आज भाजपा पार्टी के मोदी मोदी के नाम पर वोट मांगने का काम कर रही है। दिनांक 19 मई 2019 को वोट देने की अपील करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की जनसभा मे भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि परिवर्तन का समय आ गया है। विशाल रैली के काफिले के साथ विधानसभा अध्यक्ष मदनगोपाल यादव, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप चौधरी,विनोद जायसवाल, बसपा के राहुल शर्मा, किशन जायसवाल उर्फ मंटू, यूवा समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव रवि वर्मा आदि ने रैली को सफल कर लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी कुवंर अखिलेश सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






