महराजगंज। महराजगंज लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी कुवंर अखिलेश सिंह के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव 15 मई को जीएसवीएस इंटर कालेज के मैदान महराजगंज मे जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने दी। सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने महराजगंज के ब्यापारियों एवं जनता से दिनांक 19 मई 2019 को वोट देने की अपील करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की जनसभा मे भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि परिवर्तन का समय आ गया है। एडवोकेट धर्मेंद्र यादव, अमीर खान, अतुल पटेल, दिलीप कुमार शुक्ल, पवन वर्मा आदि ने नगर भ्रमण कर लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी कुवंर अखिलेश सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






