महराजगंज। फरेन्दा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में आज दिनांक 13.05.2019 को थाना फरेन्दा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-145/2019, धारा-302,201,364,120बी,394,411 भा0द0वि0 के वांछित अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 13.05.2019 को थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह व स्वाट टीम जनपद महराजगंज द्वारा दौरान तलाश वांछित व देखभाल क्षेत्र जरिये मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-145/2019, धारा-302,201,364,120बी,394,411 के वांछित अभियुक्तगण-1.बुद्धेश उर्फ बृजेश जयसवाल पुत्र ईश्वरचन्द जयसवाल नि0 कस्बा व थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज, 2.राधेश्याम उर्फ कोटेबाबा पुत्र भीमल नि0 डडंवार कोल थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज, 3.दो नफर अभियुक्त(नाबालिग) व अभियुक्ता को हिरासत मे लेकर कारण गिरफ्तारी बताते हुये गिरफ्तार कर आग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
*विवरण पूछताछ-* दिनांक 08.05.2019 को फरेन्दा व्यापारी महेश सिंधानिया का लेहड़ा मन्दिर थाना़क्षेत्र बृजमनगंज के पास सुनसान जगह पर शव पड़ा हुआ था। जिसके मुह और गुप्तांग पर गहरी चोट के निशान थे। इस सम्बन्ध में थाना फरेन्दा पर मु0अ0सं0-145/2019, धारा-302,201 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष फरेन्दा व सर्विलांस टीम द्वारा दौरान विवेचना से यह बात प्रकाश में आई कि मृतक महेश सिंघानिया का ईश्वरचन्द जयसवाल नि0 फरेन्दा के घर आना-जाना था तथा उसकी पत्नी से मृतक का अवैध सम्बन्ध था। उक्त सम्बन्धों को लेकर ईश्वरचन्द के पुत्र बुद्धेश उर्फ बृजेश जयसवाल व उसकी पत्नी को काफी आक्रोश था। राधेश्याम उर्फ कोटेबाबा(तांत्रिक) पुत्र भीमल कोल नि0 डड़वार खुर्द थाना फरेन्दा जो एक तांत्रिक है जिसके यहां तंत्रमंत्र के चक्कर में बृजेश जयसवाल की पत्नी तथा अभियुक्तगण(नाबालिग) का आना जाना था। तांत्रिक राधेश्याम के उकसाने तथा व बृजेश की पत्नी से अवैध सम्बन्ध बनवाने के प्रलोभन में अभियुक्तगणों द्वारा महेश सिंघानिया(मृतक) की हत्या कर उसके शव को लेहड़ा मन्दिर थाना बृजमनगंज के पास फेंक दिया गया था। आज दिनांक 13.05.2019 को उपरोक्त घटना/हत्या का सफल अनावरण करते हुये थानाध्यक्ष फरेन्दा व स्वाट टीम द्वारा अभियुक्तगण को राधेश्याम उर्फ कोटेबाबा तांत्रिक के घर डड़वार खुर्द से गिरफ्तार कर आग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.बुद्धेश उर्फ बृजेश जयसवाल पुत्र ईश्वरचन्द जयसवाल नि0 कस्बा व थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज
2.राधेश्याम उर्फ कोटेबाबा पुत्र भीमल नि0 डड़वार कोल थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज
3.दो नफर अभियुक्त (नाबालिग)
4.अभियुक्ता
*पुलिस टीम-*
1.थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह, उ0नि0, हे0का0 प्रेम प्रकाश सिंह, का0 अरूण यादव, का0 विजयनाथ यादव, का0 सुजीत यादव थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज
2.प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय प्रभारी स्वाट टीम, हे0का0 ओम प्रकाश यादव,हे0का0 संजय सिंह, का0 अभिनव प्रताप सिंह स्वाट टीम जनपद महराजगंज
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






