महराजगंज। बृजमनगंज रविवार सायं स्टेशन रोल पर महराजगंज लोकसभा सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी कुवंर अखिलेश सिंह के प्रचार कार्यक्रम मे पार्टी के सचिव अमित चौबे ने बताया कि अखिलेश सिंह अपने मुख्यमंत्री काल में कई योजनाओं को गरीब, बेरोजगार, किसान, महिलाओं तक पहुंचाने का कार्य किया है विधानसभा अध्यक्ष मदन गोपाल यादव ने बताया कि भाजपा ने हमेशा देश की जनता को ठगने का काम किया है वोट लेने के लिए भाजपा ने किसानों के खाता मे छः हजार रुपए वादा करके कुछ लोग के खातों में दो हजार रुपए डाल दिया और अब जब भाजपा चुनाव हारने लगी तो खातों में डाला गया रुपया वापस लेने का काम कर रही है। पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि आप लोगों ने मुझे दो बार विधायक बनाने का काम किया भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह के गड्ढे को भरने का काम विनोद तिवारी ने किया पश्चिमी पूर्व राज्य मंत्री सुधीर कश्यप ने कहा कि यह दलित और बैकवर्ड का गठबंधन है मै निषाद जाति से हू सपा सरकार ने निषाद समाज के लिए नाव, ताल पोखरा दिया। उन्होंने कुर्ता फैलाकर जनता से सपा बसपा गठबंधन को जिताने की अपील की। कार्यक्रम के संचालक व्यापार मंडल संरक्षक विनोद जायसवाल ने किया साथ मे मंच परविधानसभा अध्यक्ष मदन गोपाल यादव,युवजन समाज के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा,उपेन्द्र सिंह,सचिव अमित चौबे, जगदम्बा मिश्रा, विनोद जा0, पश्चिमी पूर्व राज्य मंत्री सुधीर कश्यप,किशन जायसवाल,बहुजन युवा मोर्चा के राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






