महराजगंज। बृजमनगंज रविवार को स्टेशन रोड पर कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने जनसभा के माध्यम से बृजमनगंज की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पांच बार से भाजपा का प्रत्याशी आपके वोट से सांसद की कुर्सी पर बैठकर पैसा कमाने के अलावा विकास के नाम पर एक उधोग भी नही लगा सका। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पास खुद का आज भी एक दफ्तर नहीं है जबकि भाजपा ने दिल्ली में 500 करोड़ की लागत से दफ्तर बनाया है। दफ्तर बनाने के लिए पैसा है बेरोजगार को नौकरी तथा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है। उत्तर प्रदेश में शुगर मिल,पावर हाउस, गोरखपुर में हास्पिटल कांग्रेस सरकार की देन है। फरेंदा से महराजगंज रेलवे लाईन आज भी भाजपा सरकार के ठंडे बस्ते में बंद है। भाजपा सरकार ने जनता को बिना बतायें नोटबंदी कर दी जिसके कारण कितने लोगों की जान चली गई। जीएसटी के कारण 50 से 60 हजार उधोग बंद होने से बेरोजगारी की समस्या बढी। कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या हमारे जिले में सबसे ज्यादा है। बृजमनगंज से मुख्यालय तक रोडवेज की सुविधा नहीं है। शुगर मिल बंद पडी़ है। मैं अपनी नौकरी त्याग कर दिल्ली से अपने पिता के अधूरे काम को पूरा करने के लिए यहां आई हू। मैं आपकी बहन और बेटी हु। कांग्रेस पार्टी रोजगार देने के साथ किसानों को न्यूनतम आय योजना के तहत 6 हजार रुपए महिना महिलाओं के खाते में देने का कार्य करेगी। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा सपा बसपा जाति धर्म के नाम पर बांटने वाली को नहीं विकास के नाम पर वोट करे। इस चिलचिलाती धूप मे काफी भीड़ इकट्ठा हुई। कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत,पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकु चौधरी,भरतभुआल, रामभरत चौधरी, अमर जायसवाल, मनिंदर यम,सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






