महराजगंज। बृजमनगंज जम्मू-काश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कोल्हुई बाजार के एक मैरिज हाल मे महराजगंज कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। साथ ही गठबंधन को भी आड़े हाथों लिया। कांग्रेस सरकार की तरफ से कराए गए जनहित के कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षा का 20 प्रतिशत बजट हर साल लैप्स हो जाता है, जबकि मोदी सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। भारतीय जनता पार्टी के दिल में महिलाओं, पिछड़े, दलित, मजदूर, किसानों के लिए कोई स्थान नहीं है। भारतीय जनता पार्टी अमीरों की पार्टी है। कहा कि कुछ लोग पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। हमने नहरें बनवाई, बांध बनवाया, बिजली आई, ट्रैक्टर आ गए। आज हम सभी आत्मनिर्भर हो गए। जबकि ये अपने पांच साल का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। देश की जनता कतारों में खड़ी है। आज किसान, मजदूर सभी परेशान हैं। जीएसटी और नोटबंदी से 40 से 50 प्रतिशत उद्योग बंद हो गए। नतीजतन 4 करोड़ 73 लाख मजदूर बेकार हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने पर कर्ज माफ करेंगे। बैंक लोन चुकता नहीं करने पर कोई भी बकाएदार जेल नहीं जाएगा। आजादी की लड़ाई में देश की महिलाओं तक ने अपनी चूड़ियां और जेवर बेचे हैं। इसके लिए सरकार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 फीसदी रिजर्वेशन लाएगी। साथ ही कहा कि जिन परिवारों की आय 3 से 4000 रुपये तक प्रति महीने है, उस गरीब परिवार के महिला मुखिया के खाते में 6000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। उनकी पार्टी ने 5 करोड़ परिवारों के 25 करोड़ आबादी की सूची तैयार कर ली है। उन्होंने बगैर नाम लिए इशारों में गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा इस चुनाव में हरी और पीली घास देख कर एक दूसरे से मिले हैं। जो सरकार बनाने में बिचौलिया का काम करेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






