महराजगंज। बृजमनगंज कस्बे के महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रांगण मे 13 मई दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनसभा कार्यक्रम के द्वारा जनता को संबोधित करेंगे। उनका हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड मंच के साथ बनाया जायेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी सांसद पंकज चौधरी के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी 2014 की तरह 2019 मे बंपर जीत दर्ज हासिल करने के लिए मोदी सरकार कोई कसर बाकी न रहे जनता मे सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को भाजपा सरकार की उपलब्धियो के बारे मे अवगत कराने के साथ महराजगंज जिले में 19 मई को मतदान होना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,भाजपा सांसद प्रत्याशी पंकज चौधरी, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, भाजपा कार्यकर्ता जयप्रकाश गौड़, राकेश जायसवाल, योगेन्द्र यादव,बबलू सिंह, चन्दू सिंह,नन्हे सिंह, क्रांति मणि, रवि यादव, राजेश जायसवाल सहित अनेक भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रशासन,मिडिया कर्मी मौजूद रहेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






