महराजगंज। बृजमनगंज ब्लाक मे बार बार लाश मिलने से क्षेत्र के लोगों मे डर का माहौल व्याप्त होता जा रहा है। अभी दो दिन पूर्व दुर्गा मंदिर पवहिया नाले के पास फरेंदा व्यवसायी महेश सिंघानिया की लाश बरामद हुई थी। पुलिस छानबीन कर रही थी कि खास लेहडा़ मे अनश्याम गिरी जिनकी उम्र लगभग 45 वर्ष अकेले ही रहते थे शुक्रवार को उनके मकान से दुर्गन्ध आने पर पडो़सियो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बृजमनगंज पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दरवाजा तोड़कर अंदर गई। अनश्याम गिरी की लाश बिस्तर पर खून से लथपथ थी। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक अनश्याम गिरी की पत्नी और बेटी की मौत दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया है कि प्रकरण मे अज्ञातके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






