बृजमनगंज कस्बे से सटे सिद्धार्थ नगर जिला मुख्यालय स्थित ग्राउंड मे आज 10 मई को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्रेश उपाध्याय के लिए चुनावी जनसभा करेंगी। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में आगामी 12 मई दिन रविवार को मतदान होगा।
जिलाध्यक्ष कांग्रेस ठाकुर प्रसाद तिवारी ने बताया कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा संबंधित तैयारियों का रिहर्सल कर लिया गया है। गुरुवार शाम को एक हेलीकाप्टर भी हैलीपैड उतरा। रोड के किनारे रिहर्सल किया गया है।
प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली है। प्रियंका गांधी एसपीजी के सुरक्षा घेरे में रहेंगी। इनके अलावा दो सीओ, आठ निरीक्षक के साथ 12 एसआइ व आरक्षियों को लगाया जाएगा। महिला पुलिस कर्मियों की भी डयूटी लगाई जाएगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






