उत्तर प्रदेश / महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट
महृराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू &काश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नवी आजाद का आगमन बृजमनगंज क्षेत्र में पहली बार हो रहा है। कांग्रेस के समर्थन में पहली जनसभा 11 मई2019 दिन शनिवार को शाम 5 बजे कोल्हई बाजार बृजमनगंज मे होगी। दूसरी जनसभा बृजमनगंज मे 12मई 2019 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से होगी। यह जानकारी स्वयं महृराजगंज संसदीय क्षेत्र 63-महराजगंज लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी सुप्रिया श्रीनेत ने दी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






