महराजगंज। बृजमनगंज मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कैंप के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी। प्रभारी चिकित्साधिकारी सुशील कुमार गुप्ता के निर्देश पर दिनांक 09/05/2019 दिन वृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बृजमनगंज ब्लाक के सभी गर्भवती महिलाओं को आशा के द्वारा सूचित कर कैंप लगाकर अस्पताल के स्टाफ नर्स द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच कर रिपोर्ट प्रभारी चिकित्साधिकारी को दी गई। गर्भवती महिलाओं समय समय पर टीका लगवाना,शरीर की स्वछता पर बिशेष ध्यान दे। हर महिने वजन कराये। पौष्टिक आहार ले। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अपने गांव की ए.एन.एम.और आशा से जांच एवं टीकाकरण मे अपना सहयोग दे। निःशुल्क अपना प्रसव यहां कराये। सरकार द्वारा जच्चा बच्चा के देखभाल हेतू सहयोग गर्भवती महिलाओं के बैंक खाते मे सीधे प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्साधिकारी सुशील कुमार गुप्ता, बी.पी.एम. विनोद कुमार, फारमासिस्ट राजेश पाण्डेय, स्टाफ नर्स स्मिता राय,अर्चना बाथम, प्रजंनता मिश्रा आशा कार्यकत्री राजेश्वरी देवी, कृष्णा देवी सहित अनेक ए.एन. एम., आशा मौजूद थी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






