महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के मिश्रौलिया ग्राम सभा में घर घर घुमकर महृराजगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत जनता को विश्वास दिलाया कि हर गरीब परिवार को पार्टी द्वारा जारी न्यूनतम आय योजना के अन्तर्गत 72000 रूपया सालाना मिलेगा साथ ही मनरेगा को 100 के बजाय कांग्रेस सरकार बनी तो 150 दिन की मजदूरी दी जायेगी। महराजगंज जिला के रुके हुए कार्य को पूरा करुंगी। उन्होंने मोहनापुर मे जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपने पिता हर्ष वर्धन के 41 वर्षों के संघर्ष की कर्म भूमि पर पति के निर्देश पर आयी हू। उन्होंने वायदा किया कि वे जनता के सुख दुख मे शामिल रहेंगी। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






