महराजगंज। मंडल गोरखपुर राष्ट्रीय पंचायती राज्य ग्राम प्रधान संगठन व पंचायत प्रकोष्ठ के द्वारा रानीडीहा मे ग्राम प्रधान संम्मेलन मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान विकास की धूरी है। सभी प्रधान को इतना सक्षम है कि वह अपने गांव का विकास पूर्ण रूप से करें यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। गांव में मिनी सचिवालय बनाये। साफ सफाई की व्यवस्था करे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांव के विकास से देश का विकास होगा। योगी ने ग्राम प्रधानो से मोदी की सरकार बनाने के लिए अपील करते हुए कहा कि अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। जिन ग्राम पंचायत की आबादी10 हजार से अधिक है उसे हर वर्ष 1करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर, बिजली कनेक्शन, आवास जैसी योजनाओं को मुफ्त देने का कार्य भाजपा सरकार की देन है। जिससे गांव की गरीबी दूर हो सके। 2022 तक सबको घर देने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम में विधायक विपिन सिंह,विधायक शीतल पाण्डेय,विधायक महेंद्र पाल सिंह, हौसला सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






