महराजगंज। तहसील नौतनवा के राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज नौतनवा मे जनसभा को संबोधित किया। महागठबंधन प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह को महराजगंज संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की जनता से अपील यदि मैं अपने कार्यकाल प्रदेश 100 नंबर की सेवा,102,108 नंबर एम्बुलेंस सेवाएं दी। लखनऊ में मेट्रो रेल शुभारंभ किया। बेरोजगार युवकों को रोजगार देने का काम समाजवादी पार्टी ने किया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कह रही है यदि देश में संविधान नही होता समाज वादी पार्टी के लोग भैस चरा रहे होते। मोदी द्वारा की गई नोटबंदी से जनता अभी तक उभर नहीं पाई है। 19 मई को साईकिल चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर भारी मतो से जिताने का कार्य महराजगंज की जनता करेगी।
कार्यक्रम मे पूर्व विधायक फरेंदा विनोद तिवारी, मुन्ना सिंह,बसपा प्रत्यासी फरेंदा बेचन निषाद, परशुराम निषाद, एमएलसी प्रत्यासी डॉ राजेश यादव, सैयद अरसद, फरेंदा अध्यक्ष प्रत्यासी विनोद गुप्ता, अशोक यादव, नीरज गौड़, किशन उर्फ मंटू जायसवाल, आनंद जायसवाल, जावेद आलम,मुन्नू श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, रविन्द्र उर्फ राजा, अनिल जायसवाल, अमित जायसवाल, अमित यादव, शिवम सिंह आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






