महराजगंज। स्पाइस जेट का दूसरा विमान 11 मई को गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। यात्रियों की संख्या के मद्देनजर विमान कंपनी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था।
स्पाइस जेट का दूसरा विमान 11 मई को गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। यात्रियों की संख्या के मद्देनजर विमान कंपनी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। उड़ान की मंजूरी मिलते ही टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। स्पाइस जेट का 136 सीट वाला बोइंग विमान सुबह 7.50 बजे मुंबई से उड़ान भरकर 10.10 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से 10.45 बजे यात्रियों को लेकर उड़ेगा और दोपहर 1.05 बजे मुंबई पहुंचेगा। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि स्पाइस जेट का दूसरा बोइंग विमान 11 मई से गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा।
गौरतलब है कि 30 मार्च से स्पाइस जेट का एक विमान रोज मुंबई के लिए जा रहा है। ये गोरखपुर से दोपहर बाद 3.10 बजे उड़कर शाम 5.25 बजे मुंबई पहुंचता है। सुबह की फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि नए विमान को केवल तीन माह के लिए अनुमति मिली है। यात्रियों की संख्या ठीक रही तो इसे नियमित कर दिया जाएगा।
रोजाना आठ विमान भरेंगे उड़ान
गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बंगलुरु के लिए रोजाना सात विमान उड़ान भरते हैं। 11 मई से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की दूसरी फ्लाइट शुरू होने से यह संख्या आठ हो जाएगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






