इन्द्री। हरियाणा प्रदेश में आजकल आपराधिक मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहें हैं| जिसे रोकने में शासन और प्रशासन असफल दिख रहा है|अगर यहां की आपराधिकता पर एक नजर डाली जाये तो यहां से रेप की घटनाएं आएदिन सामने आती ही रहतीं हैं| लेकिन फिलहाल जो घटना अब सामने आयी है, उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा कि हरियाणा में बेखौफ बदमाश इसकदर खुलेआम घूम रहें हैं कि वह किसी भी वक्त किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देने को तैयार हैं| वहीँ इसी बीच हरियाणा के इन्द्री से एक ऐसी ही घटना सामने आई है| यहां दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है| यह हमला युवक पर गांव मुरादगढ रोड पर काम्बोज पैलस के पास हुआ| हमले में युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया, युवक को आनन-फानन में इन्द्री के सरकारी अस्पताल ले जाया गया| जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए करनाल के कल्पना चावला में रेफर कर दिया है| फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुचकर मामले की जांच शुरू कर दी है| घायल युवक की पहचान सौरभ निवासी चान्दसमन्द के रूप में हुई है|
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






