महराजगंज। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदम्बरम तीन मई दिन शुक्रवार को महराजगंज आएंगे। वह कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के पक्ष में आयोजित न्याय सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस के रानू सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व वित्त मंत्री कांग्रेस पार्टी की नीतियों व भविष्य की योजनाओं को आमजन व अधिवक्ताओं से साझा करने के लिए आ रहे हैं। पी चिदम्बरम सुबह 11:45 बजे हेलीकाप्टर से जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में पहुंचेंगे। दोपहर 12 से 12.45 बजे तक एक मैरेज हाल में आयोजित न्याय सभा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1 :15 बजे से दो बजे तक तक जिला मुख्यालय पर बार एसोसिएशन की बैठक में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता जुट गए हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






