Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 12:11:43 AM

वीडियो देखें

26 दिसम्बर को जीजीआईसी में आयोजित होगी जनपद स्तरीय प्रदर्शनी

26 दिसम्बर को जीजीआईसी में आयोजित होगी जनपद स्तरीय प्रदर्शनी

बहराइच 20 दिसम्बर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार इन्स्पायर अवार्ड मानक योजना अन्तर्गत 26 दिसम्बर 2018 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से राजकीय बालिका इण्टर कालेज बहराइच में जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि राजकीय बालिका इण्टर कालेज बहराइच में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में जनपद बलरामपुर, श्रावस्ती एवं बहराइच द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। श्री पाण्डेय ने जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि पूर्व में जारी किये गये दिशा निर्देशों के अनुसार अपने विद्यालय से चयनित छात्र/छात्राओं को प्रोजेक्ट/माॅडल के साथ सम्बन्धित शिक्षक/शिक्षिकाओं को जनपद स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *