Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 12:39:16 AM

वीडियो देखें

तेज रफ्तार दो ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुसे, चालक घायल, लाखों का नुकसान

तेज रफ्तार दो ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुसे, चालक घायल, लाखों का नुकसान

उत्तर प्रदेश के बलिया में तेज रफ्तार में आगे-पीछे चल रहे दो ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गए। घटना में ड्राइवर घायल हो गया, वहीं दुकानों का भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ। तेज आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल ड्राइवर को पीएचसी भेजवाया, जहां गंभीर स्थिति देख डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी रात में ही मौके पर पहुंची। बुधवार को दिन में पुलिस ने एक ट्रक को कब्जे में लेकर थाने चली गई। जबकि दूसरे ट्रक को दुकान व नाली से निकालने के लिए जेसीबी को काफी मशक्कत करना पड़ी। जानकारी के अनुसार चंदौली जनपद के एक ही मोटर मालिक के तीन ट्रक बेल्थरारोड में सामान उतार कर वापस जा रहे थे। ट्रकों की रफ्तार काफी तेज थी। आगे चल रहा ट्रक जैसे ही नगरा स्थित हनुमान चौक पर पहुंचा कि अनियंत्रित होकर किराने की दुकान को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। उसके पीछे चल रहा ट्रक भी अनियंत्रित होकर बगल की दुकानों में जा घुसा। जिससे काफी सामान का नुकसान हो गया। घटना में चालक अनिल यादव (25) निवासी बिहार घायल हो गया। वहीं किराने की दुकान का आधा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही दुकान में रखा इन्वर्टर, बैटरी व अन्य लाखों रुपए का सामान तहस नहस हो गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *