खपराना गांव के जंगल में आतंक मचाने वाला तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के अफसरों पर पिंजरा लगाकर कर्मचारियों सहित गांव के जंगल में डेरा डाला हुआ था। एक किसान के खेत में पिंजरा लगाया गया था जिसमे यह तेंदुआ फंस गया। मौके पर सैंकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। उधर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पिंजरे में फंसे तेंदुए को ककौर से बड़ौत वन विभाग के दफ्तर लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह से तेंदुए ने खपराना गांव के जंगल में आतंक मचा रखा था। तेंदुआ अब तक छह जंगली जानवरों सहित बछड़ों को अपना शिकार बना चुका था। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त था। ग्रामीणों की शिकायत पर लगातार वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह विभागीय कर्मचारियों की टीम के साथ तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन न तो तेंदुआ ही नजर आया और न ही उसके पंजों के निशाना। जबकि ग्रामीण लगातार तेंदुआ होने की बात कह रहे थे। हालांकि इसे गंभीरता से लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने गांव के जंगल में पिंजरा लगा दिया था। साथ ही वन विभाग की टीम ने गांव के जंगल में डेरा डाले हुए थे। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा बागपत में पिंजरा नहीं था, इसलिए सरधना से पिंजरा मंगवाकर गांव के जंगल में लगाया गया, ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






