उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच लोगों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के लगभग तीन माह बाद पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने बताया कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न की गई तो वह दोबारा न्यायालय की शरण में जाने को विवश होगी। थाना पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश के बाद दिबियापुर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए एक महिला ने बताया कि 22 अगस्त की रात लगभग आठ बजे उसकी पुत्रवधू घर पर अकेली थी। तभी उसके ही गांव निवासी दबंग विशंभर पुत्र मन्नालाल, नीरज पुत्र तुलसीराम, अनिल और सोनू पुत्रगण अशोक और चंद्रभान पुत्र राजाराम उसके घर में जबरन घुस गए और उसकी पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उन्होने बताया कि जब वह और उसके परिवार के लोग घर पहुंचे तो पुत्रवधू ने इसकी जानकारी दी। पुत्रवधू ने बताया कि दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले लोगों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। दिबियापुर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविवार को मामला दर्ज किया। दिबियापुर थाना पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। मामला प्रथम दृष्टया कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने बताया कि घटना के संबंध में वह दिबियापुर थाने गई थी। लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की और उसे गाली गलौज करते हुए भगा दिया। जिस पर उसे न्याय के लिए न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर आज मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि यदि शीघ्र उसे न्याय न मिला और आरोपियों की गिरफ्तारी ने की गई तो वह दोबारा न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य होगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






