बहराइच 30 जुलाई। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाईगर रिज़र्व की ओर से विश्व बाघ दिवस के अवसर पर लांग रन पेट्रोलिंग का आयोजन वृहद स्तर पर कराये जाने के निर्देशों के क्रम में वन्य प्रभाग कतर्नियाघाट अन्तर्गत समस्त 07 रेन्जों में 11 टीमों का गठन कर कुल 171 कि.मी. लांग रन पेट्रोलिंग की गयी। श्री सिंह ने बताया कि वन, एसएसबी तथा एसटीपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से लांग रन पेट्रोलिंग में प्रतिभाग किया। डीएफओ कतर्नियाघाट ने बताया कि लांग रन पेट्रोलिंग के वन रेन्ज मोतीपुर में खपरा चैकी-हंसुलिया पुल-बैरियर से भ्यरापुल तक, वन क्षेत्र ककरहा में भ्यूरापुल से मुर्तिहा वन विश्राम गृह तक, वन रेन्ज मुर्तिहा में मुर्तिहा वन विश्राम भवन से निशानगाढ़ा वन विश्राम भवन तक, वन रेन्ज सुजौली में सुजौली रेंज मुख्यालय से कतर्नियाघाट घड़ियाल केन्द्र तक, वन रेन्ज धर्मापुर में धर्मापुर रेंज से बगुलहिया बीट (सुजौली रेंज मुख्यालय) तक, वन रेन्ज कतर्नियाघाट में बिछिया से कटियारा (खाता कारीडोर) नेपाल बार्डर गिरवा किनारे से कतर्नियाघाट घड़ियाल केन्द्र तक तथा मंझरा रेलवे स्टेशन से कतर्नियाघाट घड़ियाल केन्द्र तक, वन रेन्ज निशानगाढ़ा में निशानगाढ़ा वन विश्राम भवन 24 सर्विलांस सर्किब् पर बनशक्ती फांटा से चफरिया चैराहा तक, पिलर संख्या 76 इण्डो-नेपाल बार्डर से चफरिया चैराहा तक तथा पिलर संख्या 76 इण्डो-नेपाल बार्डर से बिछिया बैरियर तक गठित टीमों द्वारा लांग रन पेट्रोलिंग की गयी। डीएफओ जी.पी. सिंह ने बताया कि वन रेन्ज मुर्तिहा, मोतीपुर व ककरहा में 15-15 कि.मी., धर्मापुर में 14, सुजौली में 16, निशानगाढ़ा तथा कतर्नियाघाट 48-48 कि.मी. लांग रन पेट्रोलिंग की गयी। श्री सिंह ने बताया कि कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अन्तर्गत पूर्व से ही मानसून पेट्रोलिंग का किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी वन क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मानसून सत्र में वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से पेट्रोलिंग की जाये।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






