जनपद महराजगंज नौतनवां थाना क्षेत्र के चकदह टोला बेलहिया में 72 वर्षिय वृद्ध को जोखन गुरुवार की देर रात झोपड़ी में लगी आग संदिग्ध परिस्थिति में आग से जिंदा जल कर मर गया इस मामले में शुक्रवार को एस पी प्रदीप गुप्ता ने घटना स्थल का जायजा लिया वही एस पी प्रदीप गुप्ता ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली इस संबंध में मृतक के बेटे के तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दिया गया जिससे तहरीर मिलते ही नौतनवां पुलिस ने चारों आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया वही मृतक के बेटे का आरोप था की देर रात वह अपने पिता को खाना दे कर अपने गाँव मे दूसरे मकान पर चला गया था और रात में चारो लोग मिल कर पेट्रोल डालकर मेरे पिता को जिंदा जला दिया गया है।
इस मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि प्रकरण में तहरीर के आधार पर गांव के ही चार आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस पंजीकृत किया गया है। तीन आरोपितों को हिरासत में लिया गया है|
मृतक के पुत्र राजेन्द्र की तहरीर पर नौतनवा थाने में इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा– धारा 436, 302-
1– लालती पत्नी श्रीराम
2- श्रीराम पुत्र वालकिशुन
3- राहुल पुत्र श्रीराम
4- ब्यासमुनि पुत्र हरिराम
आरोपी महिला प्राथमिक विद्यालय चकदह में शिक्षा मित्र है। चारों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वृद्ध के मौत को लेकर पुलिस अधीक्षक महराजगंज– प्रदीप गुप्ता ने घटना स्थल का किया निरीक्षण कर ग्रामीणों का लिया बयान
ग्रामीणों का आरोप पेट्रोल डालकर झोपड़ी और जोखन को जिन्दा जलाया गया। आरोपियों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। जघन्य अपराध किया है| एस पी के साथ सी ओ अजय सिंह चौहान, नौतनवा थानाध्यक्ष रामचन्द्र राम मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






