महाराजगंज। जनपद के शंकर वाटिका मैरिज हॉल में आज राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ भाजपा महाराजगंज के बैनर तले राष्ट्रीय सचिव सर्वेश पाठक एवं प्रदेश मंत्री रामउग्रह गुप्ता के आदेशानुसार राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ भाजपा के पनियरा विधानसभा के कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रामानुज गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष तथा संतोष कुमार, ईश्वरचंद, ओम प्रकाश त्रिपुरेशवर पटेल, श्रवण यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। जय हिंद प्रताप गुप्ता को मीडिया प्रभारी वीर बहादुर रामनाथ को महामंत्री तथा दिनेश कुमार और बृजेश पटेल को मंत्री चुना गया। जिसमें जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, रामाशीष यादव, श्याम कुमार गुप्ता, जिला कोषा अध्यक्ष गोविंद गुप्ता तथा विधानसभा अध्यक्ष सदानंद द्विवेदी उपस्थित रहें। जिसमें जिला अध्यक्ष द्वारा संबोधित किया गया कि यदि किसी कामगार के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, उनको परिश्रमिक समय से नहीं मिलता है तो उसका निराकरण किया जाएगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






