अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम दिनांक 15.12.2020 को उपनिरीक्षक रोहित कुमार सिंह मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित मे ग्राम पुरन्दरपुर में मामूर थे, कि जरिये मुखबिर खास से प्राप्त सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 236/2020 धारा-363, 366, भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त को ललाइन पैसिया चौराहे से समय करीब 08:00 बजे कारण गिरफ्तारी बताकर पुलिस हिरासत में लिया गया व विधिक कार्यवाही करते हुये चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पुलिस टीम-
1 उ0नि0 रोहित कुमार सिंह थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज।
2 का0 अनुज सिंह थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज।
03. म0आ0 रागिनी सिंह थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






