बृजमनगंज कस्बे के प्राचीन शिवालय पोखरे पर सैकड़ों दीपों को जला कर देव् दीपावली मनाई गयी।हिन्दू धर्म मे कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ माना जाता है आज के दिन जप,तप और दान का बड़ा महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था इसी खुशी में देवाओं ने इस दिन स्वर्ग लोक में दीये जलाकर उत्सव मनाया था. इसके बाद से हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन को देव दीपावली के रुप में भी मनाया जाता है।
सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी मनोज सिंह द्वारा बृजमनगंज के शिवालय पोखरे पर सैकड़ों दीपों को जला कर देव दीपावली का त्योहार मनाया गया।इस दौरान क्रान्तिमणि, रवि यादव,सौरभ जायसवाल, प्रकाश विश्वकर्मा, विजय यादव,मंजीत कुमार,छोटू,कुमारे कुमार,शिवम सिंह,विवेक कुमार और बाबा रामदास मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






