Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 10:39:22 PM

वीडियो देखें

तेरापंथ स्थापना दिवस त्याग और श्रद्धा के साथ मनाया गया

तेरापंथ स्थापना दिवस त्याग और श्रद्धा के साथ मनाया गया
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार पप्पू लाल कीर की रिपोर्ट

राजसमंद। काकरोली दिनांक 24 जुलाई 2021 महा तपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती मुनि श्री संजय कुमार जी के पावन सानिध्य में तेरापंथ का 262वा स्थापना दिवस मनाया गया। प्रज्ञा विहार के प्रज्ञा समवशरण में मजेदार विचार व्यक्त करते हुए मुनि श्रीसिद्ध प्रज्ञ जी ने कहा किसी भी संगठन के नीव में संयम और सहिष्णुता का आधार रहता है तेरापंथ एक पर्याय बन चुका है। जैन धर्म का मर्यादा संघ का प्राण है तो व्यवस्था उसका शरीर है तेरापंथ के नींव में आचार्य भिक्षु का बलिदान दिखाई दे रहा है। अपेक्षा है हम तेरापंथ की सिर मोड़ मर्यादा के प्रति अपनी आस्था समर्पित करें।
उद्बोधन प्रदान करते हुए शतावधानी मुनि श्री संजय कुमार जी ने कहा आचार्य भिक्षु ने जो तप तपा उसका फल आज हम प्राप्त कर रहे हैं। तेरापंथ के विकास में आचार्यों के साथ साधु साध्वियोंऔर श्रावक समाज का बहुत बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल कांकरोली के द्वारा मंगलाचरण से किया गया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री प्रकाश जी सोनी ने बताया कि कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम हो रहें हैं। अंत में मुनि श्री संजय कुमार जी द्वारा मंगल पाठ सुनाया गया।
सूरज जैन (मंत्री)

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *