Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 10:40:31 AM

वीडियो देखें

श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से संबोधन में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए जो विजन दिया है उसे पूरा करने का संकल्प दिलाया

श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से संबोधन में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए जो विजन दिया है उसे पूरा करने का संकल्प दिलाया

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दोनों मंत्रालयों कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास के सफाईकर्मी, एमटीएस से लेकर सेक्रेट्री स्तर तक के कर्मचारियों व अधिकारियों  के साथ बैठक की। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान व डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी भी बैठक में शामिल हुए।

 

श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन कृषि एवं ग्रामीण विकास व आईसीएआर के सभी अधिकारियों   व कर्मचारियों के साथ संवाद किया। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से संबोधन में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए जो विजन दिया है उसे पूरा करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक के रोडमैप और विकसित भारत के संकल्पों की पूर्ति के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि तीन गुना काम करना है, हम उनके मार्गदर्शन में तीन गुना परिश्रम करेंगे।

 

श्री शिवराज सिंह ने कहा कि हम सब एक परिवार हैं, मिलकर काम करेंगे। उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। श्री चौहान ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को भी संकल्प दिलाया। उन्होंने संकल्प लिया कि हम विकसित भारत के निर्माण के लिए कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास के माध्यम से मेरा जो काम है उसे पूरी तरह मेहनत, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अपनी सम्पूर्ण क्षमता झोंककर करूंगा। ग्रामीण विकास विभाग, विकसित भारत के निर्माण में अतुलनीय भूमिका निभाएं। हम अपना कार्य जो हमारे पास है वो पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे।

 

 

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *