Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:54:19 PM

वीडियो देखें

राजसमंद झील की पाल पर अनुशासन रैली एवं प्रेक्षा ध्यान, मुद्रा विज्ञान प्रयोग कराए

राजसमंद झील की पाल पर अनुशासन रैली एवं प्रेक्षा ध्यान, मुद्रा विज्ञान प्रयोग कराए

 

राजसमंद। स्वस्थ जीवन शैली के लिए कांकरोली में 161वां मर्यादा महोत्सव के दूसरे चरण में सर्व समाज अनुशासन रैली का आयोजन इरिगेशन राजसमंद पाल पर किया गया। शतावधानी मुनि श्री संजय कुमार जी, मुनि प्रसन्न कुमारजी, मुनि प्रकाश कुमार जी एवं मुनि धैर्य कुमारजी के सानिध्य में इस भव्य रैली का आयोजन किया गया। इसमें सभी समाज के लगभग 350 प्रबुद्ध भाई-बहनों और कन्या मंडल की कन्याओं ने भाग लिया । अनुशासन रैली के आयोजन का मुख्य लक्ष्य जन-जन में मर्यादा और आत्मानुशासन में गहरी आस्था जगाना था। वर्तमान युग में नई युवा पीढ़ी में निष्ठा के भाव बढ़ें और खुलापन, स्वच्छंद मनोवृत्ति से होने वाली जीवन की बर्बादी से उदीयमान प्रतिभाओं का नुकशान न हो यह लक्ष्य के साथ अनुशासन रैली का प्रारंभ हुआ । मुनि प्रकाश कुमार जी ने बताया कि स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र निर्माण के लिए में जन-जन में योग,ध्यान, स्वाध्याय, संयम की जीवन शैली अपनानी चाहिए। मुनि श्री ने मुद्रा विज्ञान और प्राणायाम में दीर्घश्वास,अणुलोम विलोम ऐसे मुख्य स्वास्थ्य संबंधी फॉर्मूले बताए। दैनिक जीवन शैली के ये प्रयोग स्थाई बनाए रखने का संकल्प कराया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *