Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 10:44:39 PM

वीडियो देखें

एआरटीओ कार्यालय पर चालको को सम्मानित करते अरविंद कुमार

एआरटीओ कार्यालय पर चालको को सम्मानित करते अरविंद कुमार
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार शबनम सिद्दीकी की रिपोर्ट

बलरामपुर : सड़क सुरक्षा के बारे में पूछे गए सवालों का सही जवाब देने पर 15 चालकों को सम्मानित किया गया। उप संभागीय दफ्तर में गुरुवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रतियोगिता कराई गई। इसके बाद वाहन चालकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क स़ुरक्षा संबंधी फिल्म दिखाकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआरटीओ अरविंद कुमार ने कहा कि शासन के निर्देश पर 31वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उप संभागीय दफ्तर में चालकों के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला और सड़क सुरक्षा यातायात नियमों से संबंधित प्रतियोगिता कराई गई।
इसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित सवालों का सही जवाब देने पर चालक वीरेंद्र कुमार, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, पवन कुमार, संजीव त्रिपाठी, पवन कुमार सैनी, विक्रम पांडेय, राकेश मिश्र, हिमांशु वर्मा, सैफ अली, राहुल कश्यप, कामाक्षा पांडेय, सुहेल खान, आकाश तिवारी, विशाल गुप्ता व रविचंद्र प्रकाश को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में संभागीय निरीक्षक प्रदीप कुमार, यात्री कर अधिकारी प्रेम चंद्र व परिवहन विभाग के अन्य अफसरों एवं कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *