Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, October 21, 2026 10:24:32 PM

वीडियो देखें

प्रक्षेत्र निदेशक ने किया अस्थायी गो आश्रय स्थल प्यारेपुर दतौली व कान्हा आश्रय स्थल रिसिया,विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

प्रक्षेत्र निदेशक ने किया अस्थायी गो आश्रय स्थल प्यारेपुर दतौली व कान्हा आश्रय स्थल रिसिया,विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

बहराइच 15 मई। गत मंगलवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र निदेशक डा. सन्तोष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह के साथ अस्थायी गो आश्रय स्थल प्यारेपुर दतौली तथा नगर पंचायत रिसिया अन्तर्गत कान्हा आश्रय स्थल का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

अस्थायी गो आश्रय स्थल प्यारेपुर दतौली के निरीक्षण के दौरान 124 पशु पाये गये, सभी पशुओं को टैग लगाया गया है तथा नर पशुआंे का बधियाकरण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान पशुओ हेतु चारा-पानी की उपलब्धता पायी गयी। मौके पर मौजूद सीवीओ डा. बलवन्त सिंह व पशु चिकित्साधिकारी फखरपुर डा. अनिल पाल ने बताया कि एफएमडी टीकाकरण किया जा चुका है। पशुओं के लिए 50 कुन्तल भूसे का भण्डारण किया गया है। पशुओ को चारा खिलाने के लिए पक्की चरही तथा पानी पीने के लिए बोरिंग तथा एम इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प लगा है, तथा पशुओं की देखभाल के लिए 05 दौनिक श्रमिक लगे हैं।

निरीक्षण के दौरान निदेशक डा. सन्तोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा निर्देश दिया गया कि भूसा गोदाम बनाकर अधिक से अधिक भूसे का भण्डारण किया जाये तथा पशुओं को पानी पीने के लिए तैयार किये गये टैंक को ज़मीन की सतह से इस प्रकार ऊॅचा किया जाये कि पानी पीने में पशुओं में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने अस्थायी गो आश्रय स्थल पर आगन्तुक पंजिका रखने के साथ-साथ तालाब निर्माण के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने भूमि पर से अतिक्रमण को हटवाकर बरगद, पाकड़ एवं गूलर इत्यादि छायादार पौध लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी करें कि वे अपने-अपने गाॅव में पशुओं को छुट्टा ना छोड़ें।

कान्हा आश्रय स्थल रिसिया के निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी रिसिया डा. राजीव कुमार मय स्टाफ मौजूद मिले परन्तु नगर पालिका का काई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। कान्हा आश्रय स्थल पर निरीक्षण के दौरान 32 गोवंश मौजूद पाये गये। सभी में टैग लगे थे तथा नर पशुओं का बधियाकरण किया गया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा सम्बंधी सभी अभिलेख पूर्ण पाये गये, वहां पर प्रचुर मात्रा में भूसा उपलब्ध मिला यह स्थल नगर पंचायत द्वारा संचालित है तथा इसका निर्माण भी नगर पंचायत द्वारा ही कराय गया है। निदेशक डा. सन्तोष कुमार श्रीवास्तव ने कान्हा आश्रय स्थल की क्षमता बढ़ाने तथा निर्माण कार्यो की जाॅच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश सीवीओ बहराइच को दिया।

निरीक्षण के पश्चात निदेशक द्वारा विकास भवन सभागार में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तथा जनपद के सभी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी के साथ बैठक कर विभागीय कार्यक्रमों यथा एफएमडीसीपी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला, सचल पशु चिकित्सा सेवाओं का रूट चार्ट, पशुगणना, ग्लेण्डर्स एवं फार्सी तथा एवियन इन्फ्लूएन्जा बीमारी की सीरो सर्विलान्स आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अस्थायी गो आश्रय स्थल के सम्बंध में शासन की मंशा के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाय। बैठक के उपरान्त निदेशक द्वारा सीवीओ कार्यालय के अभिलेखो का भी निरीक्षण किया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *