Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:58:00 PM

वीडियो देखें

सर्द हवाओं ने दी दस्तक,कांप रहे है ताज नगरी के लोग,2.7 डिग्री तक पहुंचा तापमान

सर्द हवाओं ने दी दस्तक,कांप रहे है ताज नगरी के लोग,2.7 डिग्री तक पहुंचा तापमान

पहाड़ों पर बर्फबारी जबरदस्त हुई है, लेकिन मसूरी से ज्यादा सर्द आगरा रहा। बुधवार की सुबह मसूरी में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रहा तो आगरा में 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पहाड़ों पर भारी बर्फ बारी के बाद मैदानी शहर बर्फीली हवाओं के कारण कांप रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक दिन में पारा 20 से 22 डिग्री के बीच है, वहीं न्यूनतम तापमान एक से पांच डिग्री के बीच बना हुआ है। आगरा में दस दिनों में बुधवार सबसे सर्द रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 21.3 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री नीचे है। बुधवार शाम को बादल छा गए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। दिन में बादलों की लुकाछिपी के कारण तापमान दो से तीन डिग्री तक लुढ़क सकता है, वहीं सुबह कोहरा छाए रहने के आसार हैं। कोहरे के कारण रेल यातायात पर खासा असर पड़ा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, ताजमहल समेत ऐतिहासिक इमारतों पर पर्यटक ठिठुरते नजर आए।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *