Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Monday, June 8, 2026 6:52:53 AM

वीडियो देखें

बेख़ौफ़ बदमांशो ने दिन दहाड़े की दो करोड़ की लूट,बोरे में भर ले गए सोने-चांदी और हीरों के जेवर

बेख़ौफ़ बदमांशो ने दिन दहाड़े की दो करोड़ की लूट,बोरे में भर ले गए सोने-चांदी और हीरों के जेवर

गाज़ियाबाद। जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े प्रेम श्री ज्वैलर्स के यहां दो करोड़ रुपये के आभूषण की लूट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले के जल्द खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और थाने की टीम को लगाया गया है.उन्होंने बताया कि शोरूम के अलावा आस-पास के इलाके में भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. कुछ साक्ष्य मिले हैं जिनपर काम किया जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.गौरतलब है कि पटेल नगर निवासी राहुल वर्मा श्याम पार्क में प्रेम श्री ज्वैलर्स के नाम से शोरुम चलाते हैं. बुधवार दिन में करीब एक बजे दो बाइक सवार बदमाश आए और सीधे शोरूम में घुस गए. जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, बदमाशों ने वहां मौजूद राहुल व दो अन्य कर्मचारी सूरज व अमन को पिस्तौल दिखाकर दुकान में लूटपाट शुरू कर दी.बदमाश शोरूम से दो कट्टों में भरकर सोने, हीरे और चांदी के जेवरात लेकर आसानी से फरार हो गए.राहुल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. दिन-दहाड़े लूट की सूचना मिलने पर तुरंत ही संबंधित थाने की पुलिस के अलावा आईजी राम कुमार, एसएसपी वैभव कृष्ण, एसपी सिटी श्लोक कुमार, सीओ राकेश कुमार मिश्र के साथ-साथ फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी और पीड़ित से घटना के बारे में पूछताछ की.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *