Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, June 6, 2026 5:33:42 AM

वीडियो देखें

कुपोषण मुक्त घोषित होने की दहलीज़ पर पहुॅचें जिले के 21 ग्राम

कुपोषण मुक्त घोषित होने की दहलीज़ पर पहुॅचें जिले के 21 ग्राम

बहराइच 01 अगस्त। जिला स्तरीय पोषण समिति व कुपोषण मुक्त गाॅवों की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार की देर शाम कलेक्ट्रेट्र सभागार में आयोजित बैठक के दौरान ग्राम स्वास्थ पोषण दिवस का आयोजन सुचारू रूप न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि वीएचएनडी दिवस के लिए तैयार किये गये माइक्रोप्लान की प्रति जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारियों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को भी उपलब्ध करायी जाय। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद के 21 ग्रामों को कुपोषण से मुक्त करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुपोषण मुक्त ग्रामों की जाॅच के लिए सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्लाक स्तरीय समिति का गठन किया जायेगा जिसमें खण्ड विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, बाल विकास परियोजना अधिकारी सदस्य सचिव के अलावा प्रभारी चिकित्साधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, एडीओ पंचायत, खण्ड शिक्षा अधिकारी, नीति आयोग के बीपीएम, ग्राम प्रधान व पाॅच सुपरवाईज़र सदस्य होंगे। ब्लाक स्तरीय समिति की जाॅच रिपोर्ट प्राप्त हो जाने के पश्चात जिला स्तरीय पोषण विशेषज्ञ टीम सम्बन्धित ग्राम का भ्रमण कर इस बात की पुष्टि करेगी कि ग्राम को कुपोषण मुक्त घोषित कर दिया जाय तत्पश्चात राज्य स्तरीय समिति की आख्या के पश्चात ग्राम को कुपोषण मुक्त ग्राम घोषित किया जा सकेगा। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिला स्तरीय टीम का नेतृत्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व पीओ डूडा द्वारा किया जायेगा। बैठक में एनआरसी में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति की समीक्षा, आॅगनबाड़ी केन्द्रों पर एडल्ट/बेबी वज़न मशीनों की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान बताया गया कि बेबी वज़न मशीनों की कमी है। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि अनटाइड फण्ड से बेबी वज़न मशीनों की व्यवस्था करायी जाय। ब्लाकवार पुष्टाहार वितरण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी केन्द्रों पर निर्धारित तिथियों में पुष्टाहार का वितरण सुनिश्चित कराया जाय। आॅगनबाड़ी केन्द्रों पर सहजन के पौधे रोपित किये जाने के कार्य की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पौधे प्राप्त होने में समस्या आ रही है। इसके लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पौधों की उपलब्धता के लिए नसरी का सर्वे करा लिया जाय। जिलाधिकारी ने ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस को जन आन्दोलन का रूप देने का निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम स्वास्थ पोषण दिवस के अवसर पर राजस्व तथा विकास विभाग के भी ग्राम स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमंत्रित किया जाय। उन्होंने ग्राम स्वास्थ पोषण दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान व अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित कर ग्राम के विकास विशेषकर स्वच्छता, जल निकासी, अपशिष्ट प्रबन्धन इत्यादि की कार्ययोजना तैयार कर उसे मनरेगा तथा राज्य वित्त आयोग के मद से क्रियान्वित भी करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राहुल पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.के. पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, उप निदेशक कृषि डा. आर.के. सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस.के. तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *