बहराइच 01 अप्रैल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश मोहम्मद असलम के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग निर्देशन में 14 अप्रैल 2018 को प्रातः 10ः00 बजे से सिविल कोर्ट परिसर बहराइच में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से जनपद न्यायालय में लम्बित आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं, वैवाहिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन सम्बन्धित विवाद, सेवानिवृतिक लाभों से सम्बन्धित विवाद, अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) तथा प्रीलीटीगेशन धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूली, टेलीफोन बिल्स प्रकरणों, श्रम विवादों, अन्य आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक व अन्य सिविल वादों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण कराया जायेगा। प्राधिकरण के सचिव ने सभी सम्बन्धित से राष्ट्रीय लोक अदालत का भरपूर लाभ उठाये जाने की अपील की है। :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
सम्पूर्ण समाधान दिवस कल
बहराइच 01 अप्रैल। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की श्रृंखला के अन्तर्गत माह अप्रैल के प्रथम मंगलवार 03 अप्रैल 2018 को तहसील नानपारा में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






