Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 12:02:09 AM

वीडियो देखें

राज्य मंत्री अनिल राजभर ने चित्तौरा झील का किया निरीक्षण

राज्य मंत्री अनिल राजभर ने चित्तौरा झील का किया निरीक्षण

बहराइच 31 मार्च। मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्ड्स, प्रान्तीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश श्री अनिल राजभर ने चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने अन्य अधिकारियों व गणमान्य जन के साथ सम्पूर्ण परिसर तथा चित्तौरा झील तट का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्री राजभर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा है कि देश व धर्म की रक्षा करने वाले महापुरूषों के सम्मान को बड़े पैमाने पर स्थापित करने के लिए उनसे जुड़े स्थलों एवं स्मृतियों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी उन्हें भुला न सके। इसके लिए जनपद बहराइच में महावीर शौर्यवीर महाराजा सुहेल देव से जुड़ी जितनी भी निशानियाॅ हैं, उन्हें पयर्टन स्थल के रूप में विकसित करने, उनके नाम से शौर्य स्थल तथा विशाल संग्रहालय का निर्माण कराये जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थल को न्यायोचित सम्मान दिलाये जाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महाराजा सुहेल देव के नाम से संचालित संगठनों के साथ-साथ जनपद के अन्य सामाजिक संगठनों से भी इस स्थल को भव्यता के साथ विकसित करने के सम्बन्ध में सुझाव प्राप्त किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यहाॅ पर एक वृहद स्वरूप सभी को देखने को मिलेगा। राज्यमंत्री श्री राजभर ने कहा कि इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने के उद्देश्य से चित्तौरा झील का सौन्दर्यीकरण, आवागमन के रास्तों के साथ साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जायेगा ताकि आने वाली पीढ़ी महाराजा सुहेल देव के बारे में जान सके। इससे पूर्व चित्तौरा जाते हुए श्री राजभर ने गुल्लाबीर मन्दिर का भी दर्शन किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर एस.पी. शुक्ला, जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स सुभाष पटेल, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, जिला उपाध्यक्ष राहुल राय, राधे श्याम त्रिपाठी, प्रभा सोनी, प्रशासनिक प्रमुख श्रवण कुमार शुक्ला, पूर्व नगर अध्यक्ष सुदामा मिश्रा, सरोज सोनकर, श्रीनाथ शुक्ला, अर्जुन दिलीप, सन्तराम सिंह, हनुमान प्रसाद शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख भगौती प्रसाद कैराती सहित अन्य गणमान्य लोग व अन्य संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *